
रयूमेटायड अर्थराइटिस जोड़ों से संबंधित बीमारी है जो एक बार होने के बाद पूरे शरीर को प्रभावित करती है। इस बीमारी का दर्द असहनीय होता है खासकर सर्दियों के समय और सुबह के वक्त। आमतौर पर यह 40 वर्ष की आयु के बाद शुरू होता है, किन्तु ये किसी भी उम्र में हो सकता है। ये विकार महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा अधिक आम है।
इस बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत हड्डी रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। हालांकि कुछ सावधानी बरतने से इस बीमारी का दर्द कम किया जा सकता है। यदि रात में सोने के दौरान अधिक दर्द हो तो गरम पानी के बैग से इसकी सिकांई करने से आराम मिलता है। नियमित व्यायाम करने से इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है।