Apr 25, 2022
पारस एचएमआरआई हाॅस्पिटल के कार्डियोलाॅजिस्ट को एनआरआई आॅफ द ईयर अवार्ड इन एकेडमिक्स 2018 देकर सम्मानित किया गया
- डाॅ. नरेन्द्र कुमार को मिला अवार्डटाइम्स मीडिया ग्रुप ने दिया एनआरआई आॅफ द ईयर अवार्ड इन एकेडमिक 2018, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिज्जू के हाथों मिला पुरस्कार
पटना, 19 जुलाई 2018:पारस एचएमआरआई सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, राजा बाजार, पटना के हृदय रोग विभाग के इलेक्ट्रो फिजियोलाॅजिस्ट डाॅ. नरेन्द्र कुमार को टाइम्स मीडिया गु्रप द्वारा मुम्बई में एनआरआई आॅफ द ईयर अवार्ड इन एकेडमिक्स 2018 देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार गृह राज्यमंत्री श्री किरण रिज्जू ने मुम्बई के होटल गै्रंड हयात में आयोजित समारोह में दिया।
इस पुरस्कार के चयन के लिए बनायी समिति में क्रिक्रेट कमेंटेटर हर्षा भोगले, बाम्बे स्टाॅक एक्सचेंज के एम.डी. और सी.ई.ओ. आशीष चैहान, गीतकार प्रसून्न जोशी, काउंसिलएज इंडिया के संस्थापक एम.डी. सुहैल सेठ, इनवेस्ट इंडिया के
एम.डी. दीपक बाग्ला, वाॅलीवुड कलाकार दिलीप ताहील शामिल थे।
डाॅ. नरेन्द्र भारत के पहले हृदय रोग विशेषज्ञ है जिन्होंने यूरोपियन बोर्ड के हृदय धड़कन की लेवल 2 परीक्षा पास की। उन्होने कार्डियोलाॅजी में पीएचडी मास्त्रिक विश्वविद्यालय से किया जो विश्व के 50 विश्वविद्यालयों में से एक है और यह नीदरलैंड में है। इनके 50 से ज्यादा लेख नामचीन अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। यह कई जर्नल के समीक्षक भी रह चुके हैं। डाॅ. नरेन्द्र अमेरिकन काॅलेज आॅफ कार्डियोलाॅजी, यूरोपियन सोसाइटी आॅफ कार्डियोलाॅजी और राॅयल काॅलेज आॅफ फिजिसियन्स, इंग्लैंड की सदस्यता से भी सम्मानित किये जा चुके हैं। ये अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी के शीर्ष अस्पतालों में हृदय रोग की टेªनिंग ले चुके हैं। तीन माह पहले छात्रवृति मिलने पर उन्होंने अमेरिकन हार्ट रिद्म सोसाइटी (बाॅस्टन) से टेªनिंग ली, जिसमें दक्षिण एशिया से डाॅ. नरेन्द्र कुमार इकलौते डाक्टर थे। 2017 में एट्रियल फिव्रिलेशन अवलेशन की अंर्तराष्ट्रीय गाइडलाइन में इनके दो लेख प्रकाशित किये गये हैं।