Chat with us on WhatsApp
Press Coverage

Press Coverage

Apr 25, 2022

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल ने फोन पर दी निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल ने फोन पर दी निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
  • वर्ष 2018 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपना थीम तय किया है सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य कवरेज

पटना 07 अप्रैल 2018। पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के इनटर्नल मेडिसिन डॉ विकास सौरव का कहना है कि यह आंकड़ा परेशान करता है कि आज भी देश में लगभग एक अरब लोग ऐसे हैैं जिन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और हमारी सरकारें लगातार इस दिशा में लगातार काम कर रही हैैं। इस वर्ष यानी वर्ष 2018 के लिए डब्ल्यूएचओ का थीम है सब के लिए स्वास्थ्य कवरेज।

सबके लिए स्वास्थ्य कवरेज की दृष्टिसे यह महत्वपूर्ण है कि जनसंख्या के लिहाज से चिकित्सकों के अनुपात को बेहतर किया जाए। बेहतर चिकित्सक और सर्वोत्कृष्ट चिकित्सीय उपकरणों की व्यवस्था सुदूर क्षेत्रों में स्थापित स्वास्थ्य केंद्रों तक उपलब्ध कराया जाए। यह बेहतर स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था का आधार स्तंभ है। रोगों के उपचार का महत्वपूण तत्व है कि लंबी अवधि तक देखरेख आवश्यक है। मनोरोग के क्षेत्र में तो इस दिशा में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

यूनिवर्सल हेल्थ केयर (यूएचसी) यानी सबों के स्वास्थ्य की देखभाल का उद्देश्य यह है कि लोगों को सुरक्षात्मक (प्रीवेंटिव) क्यूरेटिव (निदान) और रिहैबिलेटिव (पुनर्वास) सुविधाएं वैसी दर पर उपलब्ध कराया जाए जो बहुत अधिक नहीं हो और मरीज के परिजन उसक ेवित्तीय बोझ वहन करने की स्थिति में हों। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में अगला कदम है। लक्ष्य यह है कि इलाज पर होने वाला खर्च को कम किए जाने का लक्ष्य है। लक्ष्य यह हो कि सरकारी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराए जाने का जो वर्तमान सिस्टम है उसे और अधिक रेग्यूलेट किया जाए। इसके तहत यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंश एक एजेंडा है।इससे आरंभ में थोड़ा वित्तीय बोझ तो जरूर बढ़ेगा पर लंबी अवधि में यह वित्तीय लिहाज से लाभ कारी साबित होगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं का हासिल करना सहज होगा। नागरिकों का सशक्तिकरण होगा तथा कार्ड पर अस्पताल के खर्चों में पारदर्शिता आएगी। यह गरीबी को दूर करने में भी मदद करेगा।

वहीं वल्र्ड हेल्थडे के अवसर पर पारस एचएमआरआई हाॅस्पिटल की तरफ से फोन पर निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह डाॅक्टर वी.के. ठाकुर (जनरल मेडिसिन) के द्वारा की गई।जहाँ पर लोगों ने फोन करके अपनी समस्याओं का समाधान पाया। साथ ही लोगों में खान-पान के लिए जागरूकता लाने के लिए पारस हाॅस्पिटल के ही न्यूट्रिशियन डाॅ॰संजय मिश्रा ने पटना के ओपेन माइन्ड बिरला स्कूल के शिक्षको ंको हेल्थ टाॅक के जरिये खान-पान में ऐहतियात बरतने की सलाह दी।


Request A Call Back
Didn't Find What You Were Looking For

Get a call back from our Health Advisor