Apr 25, 2022
विदेश तक पहुँची पारस हाॅस्पिटल की बैरियेटिक सर्जरी की धूम
- सिंगापुर की महिला बैरियेटिक सर्जरी कराने पहुँची पारस एचएमआरआई सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल
- बिहार के भोजपुर जिले की रहने वाली है महिला, पति संग रहती है सिंगापुर में, पैकेज कम होने के कारण पटना में करायी सर्जरी
पटना, 24 फरवरी, 2018। पारस एचएमआरआई सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, राजाबाजार, पटना की बैरियेटिक सर्जरी की धूम अब विदेश तक पहुँचने लगी है, तभी तो सिंगापुर की एक महिला ने यहां आकर बैरियेटिक सर्जरी करायी है। बिहार के भोजपुर जिले की इस महिला का वजन 90 किलोग्राम था और वह अपना वजन घटाने के लिए बैरियेटिक सर्जरी कराना चाहती थी। उसका पति सिंगापुर में मौकारी करता है और वह वहीं रहती है। वह अभी 36 साल की है।
हाॅस्पिटल के बैरियेटिक सर्जरी के विभागाध्यक्श डाॅ. यू.पी. सिंह ने बताया कि सर्जरी कराने से पहले महिला ने सर्जरी शुल्क के बारे में सिंगापुर में पता किया तो ज्ञात हुआ कि वहां पारस की फीस का पांच गुना अधिक देना पड़ेगा। तब उसने अपने राज्य के पारस हाॅस्पिटल से सम्पर्क किया और 19 फरवरी को पारस में भर्ती हुई। 20 फरवरी को उसकी सर्जरी की गयी तथा 24 फरवरी को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। 28 फरवरी को महिला सिंगापुर चली जायेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता के अस्पतालों में पारस के पैकेज के मुकाबले ढाई गुना अधिक शुल्क लिया जाता है, इसलिए लोग अपने गृह राज्य में आॅपरेशन कराना मुनासिब समझते हैं। महिला ने अपोलो अस्पताल दिल्ली से भी बातचीत की थी पर शुल्क ज्यादा देख उसने वहां सर्जरी नहीं करायी। डाॅ. सिंह कहा कि महिलाएं अब अपने सौंदर्य और विन को लेकर काफी जागरूक हो गयी हैं और अकेले ही बैरियोटिक सर्जरी कराने अस्पताल आ जाती है। चूंकि पारस में सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं, इसलिए इस अस्पताल पर ज्यादा विश्वास करती है। अभी तक छह महिलाएं यह सर्जरी करा चुकी हैं।
इससे पहले पटना के एक निजी स्कूल की प्राचार्य ने भी बैरियेटिक सर्जरी करायी थी। आॅपरेशन से पूर्व उसका वजन 150 किलोग्राम था और उम्र 50 वर्श थी। अभी उसका वजन 100 किलोग्राम पर आ गया है। डाॅ. सिंह ने कहा कि आॅपरेशन के 12 से 18 महीने तक वजन घटता है और अभी इस महिला का 18 महीने आॅपरेशन किये नहीं पूरा है, इसलिए वजन और घटेगा। यह महिला पश्चिम बंगाल की हैं तथा कोलकाता के मुकाबले पारस में कम शुल्क किये जाने के कारण यहां आॅपरेशन कराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब वजन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बैरियेटिक सर्जरी पूर्णतः सुरक्शित और वजन घटाने में कारगर है।