Apr 25, 2022
पारस के मेडिकल सेंटर ने एयरपोर्ट पर बचाई यात्री की जान
- नयी दिल्ली से पटना आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में एक यात्री की हालत हो गयी थी गंभीरए सांस में तकलीफ तथा बीपी बढ़ा था।
- यात्री के पटना पहुंचते ही तत्काल पारस सेंटर में इलाज कर उसकी बचाई गई जानए पारस के डयरेक्टर खुद पहुंचे एयरपोर्ट पर।
पटनाए 12 सितम्बररू पटना एयरपोर्ट पर बने पारस एचएमआरआई सूपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटलए राजाबाजारए पटना के मेडिकल इमरजेंसी सेंटर ने कल 11 सितम्बर सोमवार को जेटएयरवेज की 9 डब्ल्यू 333 फ्लाइट से नयी दिल्ली से पटना आ रहे एक कंपनी के एमण्डीण् को अपनी सेवा देकर जान बचाई। तकरीबन 52 साल के एमण्डीण् राँची के कंपनी में कार्यरत हैं। पारस एयरपोर्ट के मेडिकल इमरजेंसी सेंटर के डाॅण् अंशु अंकित ने बताया कि उनकी हालत हवाई जहाज में ही बिगड़ गयी थीए तब पायलट ने पटना एयरपोर्ट को एक डाॅक्टर तथा एम्बुलेंस का तत्काल इंतजाम करने को कहा था। मरीज को सांस लेने में काफी तकलीफ थी और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था। हालांकि जहाज में उसे आॅक्सीजन दिया जा रहा थाए फिर भी हालत अच्छी नहीं थी।
डाॅण् अंकित ने बताया कि फ्लाईट के लैंड करते ही उसे पारस पटना एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में लाया गया। जहाँँ जाँच के बाद पता चला कि उसका बीपी 240ध्130 था तथा शरीर में आक्सीजन का लेबल मात्र 80 प्रतिशत था जबकि फ्लाइट के लिए कम से कम 93 प्रतिशत आॅक्सीजन शरीर में रहना चाहिए। उसे मिचली आ रही थी। उन्होंने बताया कि तत्काल दवा देकर उसके बीण्पीण् को नियंत्रित किया गया तथा जीवन रक्षक तकनीक और दवाइयाॅ दिया गया। और जब उनकी स्थिति में सुधार हुआ तो अगले स्वास्थय परिक्षण और बेहतर ईलाज के लिए पारस अस्पताल भेज दिया गया।
इस बीच सूचना मिलने पर पारस एचएमआरआई हाॅस्पिटल के रीजनल डायरेक्टर डाॅण् तलत हलीम खुद एयरपोर्ट पहुंचे तथा मरीज की हालत देखी और उसे तत्काल एम्बुलेंस से अपने हाॅस्पिटल भिजवाया। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित हो जाने के बाद मंगलवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अब वह बिल्कुल ठीक है। पारस हेल्थकेयर के रीजनल डायरेक्टर तलत हलीम ने कहा कि एयरपोर्ट पर हमारा सेंटर यात्रियों की सेवा के लिए 24 ग 7 खुला रहता है। उन्होंने कहा कि इस सेंटर की स्थापना मानवता की सेवा के लिए की गयी है और अभी तक हमने दर्जनों हवाई जहाज के यात्रियों की अपनी मेडिकल सेवा देकर जान बचाई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सेवा के लिए एक डाॅक्टरए नर्स तथा पारा मेडिकल स्टाफ चैबीस घंटे सेंटर पर तैनात रहते है और वहां लाइफ सेविंग्स उपकरण भी लगाये गये हैं।