Apr 25, 2022
बोन एंड ज्वाइंट डे पर पारस एचएमआरआई अस्पताल में तीन का फ्री आॅपरेषन्स
हड्डी रोग विभाग के डायरेक्टर डाॅ. जाॅन मुखोपाध्याय के कुशल निर्देशन में विभाग के डाॅक्टरों की टीम ने किये जटिल आॅपरेशन्स एक रोगी की हड्डी में ट्यूमर था, तो दूसरे के दोनों पैरों की हड्डी में विकृति, तीसरे की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद विकृति थी
पटना, 4 अगस्त: बोन एंड ज्वाइंट डे के मौके पर पारस एचएमआरआई सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, राजाबाजार, पटना में तीन लोगों का हड्डी से संबंधित आॅपरेशन मुफ्त में किया गया। हड्डी रोग विभाग के डायरेक्टर डाॅ. जाॅन मुखोपाध्याय के कुशल निर्देशन में विभाग के डाॅक्टरों की टीम ने ये जटिल आॅपरेषन किया। इस मौके पर अपनी राय व्यक्त करते हुए अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के डायरेक्टर डाॅ. जाॅन मुखोपाध्याय ने कहा कि बोन एंड ज्वाइंट डे के मौके पर यहाॅ पारस अस्पताल में वैसे लोगों का आॅपरेशन किया गया है, जो हड्डी का महंगा और जरूरी आॅपरेशन अपने बूते नहीं करा सकता है। उन्होंने कहा कि हमलोग सामाजिक दायित्व के तहत ये आॅपरेशन मानवता की सेवा के लिए भी कर रहे हैं। यहाॅ एक वैसे गरीब युवक का आॅपरेशन किया गया जिसकी हड्डी में ट्यूमर था।
वहीं एक युवती का आॅपरेशन किया गया जिसके दोनों पैर में विकृति (डीफाॅरमिटी) आ गयी थी और मल्टीपल सर्जरी के बावजूद ठीक नहीं हो पायी थी। तीसरे मरीज की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद विकृति आ गयी गयी थी।
डाॅ. मुखोपाध्याय ने कहा कि हड्डी और ज्वाइंट से संबंधित मरीजों में जागरूकता लाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। पारस एचएमआरआई अस्पताल ने समाजिक दायित्व के तहत तीनों मरीजों का ईलाज बील्कुल मफ्त में किया। इन तीनों मरीजों से किसी भी तरह कि दवाॅइयाॅ या बेड चार्ज नहीं लिया गया।
इंडियन आॅर्थोपेडिक एसोसिएशन के आग्रह पर केन्द्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने इस दिवस की शुरूआत महज इसलिए कि ताकि हड्डी से संबंधित रोगियों में जागरूकता लायी जाए। यानी मरीज को यह नहीं समझना चाहिए कि हमें अब आॅर्थराइटिस या आॅस्टियोपरोसिस हो गया है तो सामान्य ढंग से नहीं रह सकते और चल सकते हैं। हड्डी और ज्वाइंट के इलाज के लिए नयी-नयी तकनीक आ गयी है जिससे इसका मुकम्मल इलाज अब संभव हो गया है।