Chat with us on WhatsApp
Press Coverage

Press Coverage

Apr 25, 2022

पारस ग्लोबल हाॅस्पिटल ने हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की जान बचायी

पारस ग्लोबल हाॅस्पिटल ने हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की जान बचायी
  • दुर्घटना में उसकी आंत फट गयी थी तथा मल खून के साथ मिल गया था जिससे शरीर में जहर फैल गया था, बायें हाथ तथा कूल्हे में कई जगह फ्रैक्चर हो गये थे
  • हाॅस्पिटल के जेनरल सर्जन डाॅ. शमीम खुर्रम आजमी और हड्डी रोग विभाग के सर्जन डाॅ. दिलशाद अनवर ने तीन घंटे तक आॅपरेशन कर बचाई युवक की जान

दरभंगा, 29 जनवरी 2017। पारस ग्लोबल हाॅस्पिटल, दरभंगा ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय युवक संदीप सहनी की जान बचा दी। संदीप अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था कि उसकी भिड़ंत भारी वाहन से हो गयी। उस दुर्घटना में उसकी आंत फट गयी तथा बायां हाथ और कूल्हे कई जगह फ्रैक्चर हो गये। उसे मरणासन्न स्थिति में पारस ग्लोबल हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसकी नस नहीं मिल रही थी, निरंतर खून का रिसाव हो रहा था तथा शरीर में जहर फैल गया था। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में सेप्टीसिमिया कहते हैं। हाॅस्पिटल के जनरल सर्जन डाॅ. शमीम खुर्रम आजमी और हड्डी रोग विभाग के सर्जन डाॅ. दिलशाद अनवर ने तीन घंटे तक आॅपरेशन कर उसकी जान बचायी।

डाॅ. आजमी ने बताया कि विभिन्न तरह की जांच के बाद पाया गया कि उसकी आंत फट गयी है जिससे मल और खून एक साथ मिल गया है। इसके कारण उसके पूरे शरीर में जहर फैल गया था। तब उसे आॅपरेशन थियेटर में ले जाकर उसका पेट खोला गया तथा आँत की मरम्मत की गयी। पेट में कई इंजूरी थी जिसे ठीक किया गया। इसके बाद जाकर उसकी स्थिति संभल पायी। फिर हड्डी के डाॅ. अनवर ने बायें हाथ तथा कूल्हे के फ्रैक्चरों को ठीक किया। आॅपरेशन के 10 दिन बाद उसे हाॅस्पिटल से छुट्टी दे दी गयी है। अब उसकी स्थिति सामान्य हो गयी है तथा अब वह अपना काम स्वयं कर रहा है।

डाॅ. आजमी ने कहा कि अगर समय से उसे हाॅस्पिटल नहीं पहुंचाया गया होता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने कहा कि हमारे हाॅस्पिटल में सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं, इसलिए हमें ऐसे जटिल आॅपरेशन करने में भी कोई दिक्कत नहीं आती है।


Request A Call Back
Didn't Find What You Were Looking For

Get a call back from our Health Advisor